फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के लिए चार सप्ताह का शैक्षिक कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए चार सप्ताह का शैक्षिक कैलेंडर             0 एनसीईआरटी ने कोरोना संकट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की प्रयागराज।कोरोना महामारी के कारण किये गए लॉक डाउन की वजह से इस समय सभी स्कूल और कॉलेज बंद चल रहे हैं। स्कूल बंद होने के कारण इस समय छात्रों को डिजिटल, ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। नेशनल काउन्सिल ऑफ़ रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए एक ‘वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर’ जारी किया है। देश में तीन मई तक लॉक डाउन को बढाए जाने के मद्देनजर एनसीईआरटी ने इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर को 4 सप्ताह के लिए जारी किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने इस तरह से इसको तैयार किया है कि लॉक डाउन की वजह से घर में रहते हुए ही प्राइमरी  स्कूलों के बच्चे इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर के द्वारा अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। एनसीईआरटी ने इस कैलेंडर को प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया है अर्थात इस कैलेंडर में कक्षा -1 से लेकर कक्षा -5 तक के बच्चों के लिए हिंदी, इंग्लिश, मैथ और उर्दू विषयों को सम्मिलित किया गया है। वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर की सबसे खास बात यह है कि ऐसे बच्चे जिनके पास एंड्राइड मोबाइल या लैपटॉप या टेबलेट नहीं हैं, वे बच्चे भी इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर की सहायता से अपनी पढ़ाई घर पर रहते हुए भी कर सकते हैं। इस कैलेंडर के सहारे अभिभावक भी अपने बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियाँ करा सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा बच्चों को सीखने में आसानी होगी तथा उनका मानसिक तनाव भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें