फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के लिए एनसीईआरटी कराएगा योग क्विज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के लिए एनसीईआरटी कराएगा योग क्विज जूनियर और माध्यमिक कक्षा के बच्चे ले सकेंगे भाग, कोर्स जारी किया प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के दौरान घर की चाहरदीवारी में कैद स्कूली बच्चों के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ( एनसीआरटी) योग पर आधारित क्विज कराने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल भागीदारी कर सकते हैं। एनसीईआरटी का मानना है कि योग एक ऐसा सकारात्मक शब्द है कि जिसे सुनते ही मनुष्य के मन में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लग जाता है। योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ अब इसे लेकर जल्द ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एनसीईआरटी की ओर से विकसित योग पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को निर्धारित कोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें यम और नियम, शतकर्म, आसन, प्राणायाम, ध्यान, बंध और मुद्रा से जुड़े योगाभ्यासों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। बंध और मुद्रा विषय केवल माध्यमिक के छात्रों के लिए है। एनसीईआरटी की ओर से जूनियर स्तर और माध्यमिक स्तर के लिए योग पाठ्यक्रम विकसित किया गया है।  एनसीईआरटी की वेबसाइट पर किताब उपलब्ध है एनसीईआरटी की ओर से योग-ए हेल्दी वे ऑफ लिविंग नाम से पाठ्यपुस्तक भी विकसित की गई है। यह पुस्तक हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी में उपलब्ध है। एनसीईआरटी की वेबसाइट पर और ई-पाठशाला पर यह किताब उपलब्ध है। इसी पाठ्यक्रम के आधार पर यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी में होंगे, इनमें से छात्र कोई भी भाषा चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें