एनसीसी के मेगा साइक्लोथान साइकिल रैली का प्रयागराज में जोरदार स्वागत किया गया। साइक्लोथान में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया गया। जोगिंदर सिंह स्टेडिम में आयोजित कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। यह रैली 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगी।
एनसीसी के 75 वर्ष पूरे होने पर मेगा साइक्लोथान रैली असम की राजधानी गुवाहाटी से निकली है। महिला शक्ति का नारा बुलंद करते हुए रैली 1960 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगी। मेगा साइक्लोथान रैली रोज 100 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बृहस्पतिवार को वाराणसी से प्रयागराज पहुंचा। यहां पर फ्लैग इन कार्यक्रम का आयोजन जोगिंदर सिंह स्टेडियम में किया गया।