उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की प्रयागराज इकाई ने 20 दिसंबर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर बुधवार को लीडर रोड स्थित संगठन कार्यालय बैठक में आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई।
संगठन की ओर से केंद्र सरकार से सेल्स प्रमोशन एक्ट की रक्षा करने, दवा प्रतिनिधियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाए जाने, दवा प्रतिनिधियों को सरकारी अस्पताल एवं संस्थानों में कार्य रोकने के नियम को हटाए जाने, दवा एवं चिकित्सकीय उपकरणों से जीएसटी हटाए जाने और डाटा प्राइवेसी की सुरक्षा किए जाने समेत कई मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष जसमीत सिंह ने की। इस मौके पर संगठन राज्य उपाध्यक्ष समीर भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह , संयुक्त सचिव धीरज सिंह और मनोज रहे। संचालन आलोक तिवारी ने किया।