हनुमानगंज (ब्यूरो)। सरायइनायत इलाके में गोतावां गांव के संजीत कुमार उर्फ ननके की हत्या में नामजद राहुल यादव ने पुलिस को दो रोज छकाने के बाद अदालत में सरेंडर कर दिया। उसे कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संजीत की हत्या सोमवार रात अपनी बहन के यहां से घर लौटते वक्त अंदावा स्थित दुकान के पीछे बुलाकर की गई थी। मंगलवार सुबह संजीत की लाश दुकान के पीछे खेत के बीच स्थित पंपिग सेट के तख्त पर मिली थी। उसका कत्ल फावड़े से किया गया था। हत्या में राहुल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उसने बृहस्पतिवार को सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर एयू सिद्दिकी ने बताया कि संजीत कुमार को जेल से रिमांड पर लेकर घटना के बार ेमें पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच में कत्ल के पीछे आशनाई की जानकारी मिली है। राहुल को रिमांड पर लेकर पूछताछ में ही कत्ल की तस्वीर साफ हो सकेगी।