नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा बानो की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद के अनुसार सुबह करीब पांच बजे जुलेखा बानो का ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात नगर पंचायत बोर्ड कमेटी के सदस्य सभासद नफीस अहमद, राजा बाबू यादव, राहुल गुप्ता, राधेश्याम पटेल, फहीम उद्दीन, राजेंद्र राव, अमरेश सरोज और अमर बहादुर यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनके पुत्र एडवोकेट अरशद से हालचाल जाना।