शहर के 102 केंद्रों पर एमटीएस पेपर-2 की परीक्षा 24 को
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)-2019 की दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 24 नवंबर को होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रयागराज में इस परीक्षा के लिए 102 केंद्र बनाए गए हैं। पेन-पेपर मोड पर आधारित लिखित परीक्षा में कुल 44526 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आयोग की ओर से परीक्षा 11 से 11.30 बजे के बीच होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान के अनुसार आयोग की वेबसाइट ssc-cr.org.पर एमटीएस के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं।