MTS exam will be held in 19 cities of UP and Bihar state
- फोटो : AU
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) भर्ती परीक्षा-2019 उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 19 शहरों के 107 परीक्षा केंद्रों पर दो से 22 अगस्त के बीच होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा तीन पालियों में नौ से 10.30 बजे, 12.30 से दो बजे और चार से 5.30 बजे के बीच होगी। परीक्षा में पूरे देश में 39.5 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 12.48 लाख परीक्षार्थी एसएससी मध्य क्षेत्र से पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में 12 और बिहार में सात जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के निदेशक का कहना है कि परीक्षार्थी परीक्षा से सात दिन पहले वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।