फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सांसद प्रवीण पटेल को दूसरी बार मिला सांसद रत्न पुरस्कार

Thu, 10 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा के फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की फोटो।
विज्ञापन
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल को बुधवार को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 2025 में भी उन्हें सांसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था। दूसरी बार यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सांसद कार्यालय प्रभारी शिवनारायण सिंह गप्पू ने कहा कि सांसद प्रवीण पटेल ने संसद में लगातार फूलपुर क्षेत्र की समस्याओं, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके प्रयासों को देखते हुए दूसरी बार सांसद रत्न पुरस्कार मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। पुरस्कार मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह पटेल, संदीप दुबे, पिंटू दुबे, भूपेंद्र मिश्रा, द्वारिका मौर्य आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें