फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करोड़ों की ठगी के आरोपी आदिल वसी की चल संपत्ति कुर्क, मुनाफे का लालच देकर ठगे हैं करोड़ों

Sun, 08 Mar 2026 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाहगंज पुलिस ने एक साल से वांछित चल रहे करोड़ों की ठगी के आरोपी के घर रविवार को कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने सहित कई गंभीर धाराओं में शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज पुलिस ने एक साल से वांछित चल रहे करोड़ों की ठगी के आरोपी के घर रविवार को कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने सहित कई गंभीर धाराओं में शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज है।

शाहगंज थाने में उपनिरीक्षक आजाद कुमार ने बताया कि आरोपी आदिल वसी पुत्र वसी मोहम्मद निवासी हम्माम गली चौक नकास कोहना थाना शाहगंज के खिलाफ वर्ष 2024 में धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी आदिल वसी पर लोगों का पैसा लेकर उसे एक साल बाल दोगुना वापस करने का झांसा देकर करोड़ों रूपए की ठगी किया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ा से दूर है। इसको लेकर रविवार को शाहगंज पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें