फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मां-बहन के हत्यारे आरिफ ने जेल में मचाई खलबली, कील निगलने की बताई बात तो सकते में आए जेल अफसर

Thu, 27 Jul 2023 11:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरिफ 21 जुलाई को नैनी जेल भेजा गया था। सोमवार को उसने सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षकों को बताया कि उसने कील निगल ली है। इसके बाद उसे जेल अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने एक्सरे कराने की सलाह दी। बुधवार को उसे एसआरएन अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया गया तो पता चला कि वह झूठी कहानी गढ़ रहा था।
विज्ञापन
मां और बहन की हत्या का आरोपी आरिफ। पुलिस को पकड़ने में छूटे पसीने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में अपनी मां और बहन को मौत के घाट उतारने वाले आरिफ ने नैनी जेल में खलबली मचा दी। उसने बंदीरक्षकों से कहा कि उसने कील निगल ली है। इससे हड़कंप मच गया। बुधवार को उसका एक्सरे कराया गया तो यह बात झूठ निकली। फिलहाल उसे विशेष सेल में भेज दिया गया है।

आरिफ 21 जुलाई को नैनी जेल भेजा गया था। सोमवार को उसने सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षकों को बताया कि उसने कील निगल ली है। इसके बाद उसे जेल अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने एक्सरे कराने की सलाह दी। बुधवार को उसे एसआरएन अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया गया तो पता चला कि वह झूठी कहानी गढ़ रहा था।

इसके बाद उसे वापस जेल ले जाया गया और विशेष सेल में भेज दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंगनाथ पटेल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उसे विशेष सेल में रखा गया है। बता दें कि करेली के गौसनगर में आरिफ ने 20 जुलाई को अपनी मां और बहन की कुल्हाड़ी और चापड़ से हत्या कर दी थी। पिता को भी मरणासन्न कर दिया था। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों पर तेजाब की बोतलें फेंककर घंटों हंगामा भी किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें