कौशाम्बी के सराय अकिल में सड़क हादसे में मृत मां-बेटी का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया। मंगलवार की सुबह नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के बुदौना शुक्लान गांव की वंदना त्रिपाठी (24) पत्नी चिरंजीव शुक्ला और दो वर्षीय बेटी गौरांगी शुक्ला की अर्थी एक साथ उठी। दोनों का शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, पीसीसी सदस्य आशीष पांडे बुदौना गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।