क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचडीह के मजरा लखनपुर निवासी खुशी निर्मल पुत्री अशर्फीलाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी उससे ईर्ष्या रखते हैं और बात-बात पर झगड़ा करते हैं। खुशी का आरोप है कि लकड़ी रखने को लेकर पड़ोसी एक राय होकर उसे मारने पीटने लगे, जब उसकी मां सुनीता देवी बीचबचाव करने आई तो उसे भी मारा पीटा। ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। खुशी निर्मल ने मऊआइमा थाना में मनोज कुमार, रेखा देवी, रजही देवी, रागनी देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।