घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
सोरांव में ट्रेन से कटकर महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर बात भी दोनों शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। सोरांव-फूलपुर मार्ग पर सधनगंज में पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग फाटक से दक्षिण की तरफ करीब 500 मीटर दूरी पर तकरीबन एक महिला (29) और उसकी पांच साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।