संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जहां 22 से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी, वहीं सोमवार को 38 लाख से अधिक श्रद्धालु संगमनगरी पहुंचे। वाहनों की भारी आवाजाही के चलते चारो तरफ जाम की स्थिति बन गई है। वाहनों को मेडिकल चौराहे से ही रोका जा रहा है। इसी तरह नैनी और अंदावा में जाम की स्थिति बनी हुई है। मेला प्रशासन के मुताबिक सोमवार को 38 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया। इसमें 10 लाख कल्पवासी और 28 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। आठ दिनों में आठ करोड़ 26 लाख श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का दावा किया है।