फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आवास विकास में कॉलोनी में बंदरों से दहशत

Fri, 03 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के सेक्टर दो और तीन में पिछले छह महीने से बंदरों का उत्पात जारी है। बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग परेशान हैं। बंदर झुंड बनाकर घरों की छतों पर पहुंच जाते हैं। इस कारण महिलाएं व बच्चे छतों पर नहीं जा पाते। कपड़े सुखाने जाने पर बंदर हमला करते हैं। बंदरों के हमले में कई महिलाएं व बच्चे घायल हो चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम और वन विभाग से बंदरों से छुटकारा दिलाने की मांग की है। कॉलोनी निवासी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बंदरों की संख्या बहुत बढ़ गई है। वे छतों पर जाने वालों पर हमला करते हैं। विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। बंदर झुंड में गली-मोहल्लों व मुख्य सड़क में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें