फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला : मोहित अग्रवाल बनाए गए प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर, पहले रह चुके है एसएसपी

Fri, 27 Nov 2026 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोहित पहले प्रयागराज के एसएसपी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव किया गया है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना), उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।

तबादला सूची के अनुसार, प्रयागराज में तैनात पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है। उनकी जगह कानपुर नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रयागराज की 42वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक और जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राजेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।

इस फेरबदल में प्रयागराज से तीन अधिकारियों का तबादला हुआ है, जबकि दो अधिकारी यहां नई जिम्मेदारी संभालने आएंगे। नए पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त की तैनाती से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


पीयूष मोर्डिया ने इसी साल 30 जुलाई को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था। इस लिहाज से वह करीब चार महीने यहां पुलिस आयुक्त रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें