थाना क्षेत्र के पनवरिया गांव में साइकिल सवार से मोबाइल छीनकर भागे बदमाशों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बृजराज पटेल बृहस्पतिवार को काम से जा रहे थे। तभई बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी रणविजय सिंह के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष सिंह और सीसीटीवी टीम प्रभारी निखिल कुमार की टीम ने घेराबंदी कर तलाश शुरू की। पुलिस ने छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। मामले में अनुप कुमार कुशवाहा, निखिल कुमार कुशवाहा और एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।