एमएनएनआईटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस अफसरों से शिकायत की है। साथ ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विभागाध्यक्ष कार्यस्थल पर उनका मानसिक उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव व मानहानि कर रही हैं। अनुसूचित जनजाति का होने के कारण पदोन्नति के लिए पात्र होने के बावजूद 2018 व 2019 में पीएचडी छात्र आवंटित नहीं किए गए, जो करियर उन्नयन के लिए अनिवार्य था। शिकायत पर उन्हें धमकाया गया। ऐसे में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मामले में एसीपी सिविल लाइंस श्यामजीत प्रमिला सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो