थाना क्षेत्र के रेरूआ गांव में शुक्रवार को सुबह किसान रामधन के सरसों के खेत में युवक का शव मिलने पर खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज मंसूराबाद संतोष कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान रवि प्रकाश शुक्ला उर्फ नानहू (30) निवासी सम्हई, थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। युवक दो दिन से लापता था।