फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाबालिग न चलाएं बाइक, यातायात नियमों का करें पालन

Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांधी इंटर कॉलेज शाही के 40 छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को शाही थाने का भ्रमण किया। इस दौरान में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में समझाया और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान उनसे यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत थाने पहुंचे विद्यार्थियों ने कार्यालय, एफआईआर काउंटर, बंदीगृह, शस्त्रागार, अभिलेखागार और सिपाहियों के आवास देखे और इनके बारे में जानकारी की। एसएसआई अमित बालियान ने बताया कि कोई भी नाबालिग बाइक न चलाए, बालिग होने पर बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। छात्र-छात्राएं समूह बनाकर स्कूल जाएं। किसी तरह के खतरे का आभास होने पर सबसे पहले 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस 10 मिनट में आपकी सुरक्षा के लिए पहुंचेगी।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने छात्राें से कहा कि पुलिस को कभी भी झूठी सूचना नही दें। परेशानी होने पर 112 या 1076 पर कॉल करें। सीओ मीरगंज डाॅ. दीप शिखा अहिबरन ने सभी बच्चों से मोबाइल का कम इस्तेमाल करने को कहा। बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं से सावधान रहें।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल नैनसी गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से छात्राएं अपने साथ सेफ्टी पिन या मिर्च पाउडर अवश्य रखें। यदि कोई आपके साथ बदतमीजी या जोर-जबर्दस्ती करे, तो आप पिन चुभो सकती हैं और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर खुद को बचा सकती हैं।
निशा ने पूछा कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए क्या करना होता है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसके लिए प्रार्थनापत्र देना होता है, रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाती है और फिर कार्रवाई की जाती है। हिमांशी, उर्वशी, सुनीता, प्रियांशी, अनु, रोशनी, सुरभि आदि छात्राओं ने भी सवाल पूछे। छात्र विकास, रामकिशोर और इंद्रपाल ने पुलिस में भर्ती होने के बारे में पूछा। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक आनंद प्रकाश और नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें