वैश्य समाज के 60 लोगों को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे मंत्री नन्दी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज समेत कई जिलों के 60 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचे। समाज के निर्बल वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सभी लोग मंत्री नंदी के साथ दिल्ली के एक होटल में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन की ओर से आयोजित काॅन्क्लेव में शिरकत करेंगे। आयोजन में देश के कई बड़े व्यापारिक एवं सामाजिक घरानों की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न जनपदों के वैश्य समाज के निर्बल वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक ठेला देने के साथ उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
यह सभी लोग प्रयागराज के मीरापुर, नैनी, अतरसुइया, कीडगंज, सदियापुर, सिविल लाइंस, मलीहाबाद, बहादुरगंज और बादशाही मंडी के निवासी हैं। 60 सदस्यों में सात परिवार वह भी शामिल है जिन्हें मंत्री नंदी आजीवन आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन समाज सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ वैश्य समाज को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है।