घर से बिना बताए माघ मेला आए अधेड़ की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की रात अधेड़ ने दम तोड़ दिया। एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि उतरांव थाना क्षेत्र के सराय महमजिया भोपतपुर निवासी राम दुलार (58) पुत्र प्यारे लाल 25 जनवरी को संगम स्नान के लिए आए थे। रात में उनकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। बुधवार की दोपहर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।