फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला अधेड़ का शव, हुई शिनाख्त

Sat, 07 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजारोड रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि मेजारोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक अधेड़ का शव मिला था। कस्बे के लोगों का कहना है कि अधेड़ विक्षिप्त था जो बृहस्पतिवार शाम को कस्बे में टहल रहा था। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। वह बिहार का रहने वाला है। उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधेड़ का नाम सेख सकुर (52) है। जो सुंदरपुर थाना पीरपैंती भागवपुर बिहार का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने भी बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें