मोहब्बतगंज गांव के कछार में रविवार दोपहर एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव नदी के किनारे नाव में था। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधेड़ की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मोहब्बतगंज निवासी बबलू उर्फ हरिश्चंद्र (48) रविवार दोपहर नाव लेकर गया था। बताया जा रहा कि वह नाव में बैठकर शराब पी रहा था। उसे शराब पीता देख गांव के एक युवक ने उसके बेटे राकेश को जानकारी दी। इसके बाद अधेड़ जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन मौके पर गए। वहां उसका शव नाव में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।