गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को काम से लौटा अधेड़ पानी पीते ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई।
लालगोपालगंज के रावां निवासी शहंशह शाह (52)मजदूरी करता था। शुक्रवार को सोरांव क्षेत्र में किसी शादी समारोह में बाजा बजाने गया था। दिन में करीब 12ः30 बजे वह घर लौटा। इस दौरान पानी पीते ही वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी सांसें थम गई।