फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएमपी कॉलेज के 76वें संस्थापक दिवस पर मेधावी छात्रों को मिले स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज के संस्थापक दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि कुलप
विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज का 76वां संस्थापक दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने विकसित भारत-2047 के संकल्प में शिक्षा और महाविद्यालय के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधा प्रकाश और अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने भी महाविद्यालय की गौरवशाली विरासत की सराहना की। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, जिसके बाद अतिथियों ने महाविद्यालय के शोध पत्र रिसर्च कम्युनिकेशंस और रसायन विभाग की पुस्तक का विमोचन किया। समारोह में 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छायाचित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। संचालन प्रो. आभा त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. भावना चौहान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें