फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की चोर समझ कर पिटाई

Thu, 25 Sep 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा में मंगलवार की देर रात 50 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम फूलचंद यादव पुत्र कोयल यादव, निवासी बेलगढ़िया देवकली, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। उसने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व गुजरात से गोरखपुर पहुंचा था। यहां वह कैसे आ गया, कुछ पता नहीं। ग्राम प्रधान की पहल पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें