कोरांव से भाकियू लोकशक्ति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मुरादाबाद के नियामतपुर इकॉनमिक टोल प्लाजा पर किसानों पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ एसडीएम ठाकुर प्रसाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिस व टोल प्लाजा की मिलीभगत से दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह, ललन सिंह पटेल, अरुण कुमार मौर्य, बबलू शुक्ला, सफात अली शाह, यादवेंद्र अहीर, अर्जुन सिंह, बबलू पटेल और अवधेश कुमार आदि रहे।