भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पीके सिंह को ज्ञापन भेजकर कोरांव में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की है। भाकियू के जिलाध्यक्ष लल्लू पटेल की ओर से मुख्य अभियंता को ज्ञापन में देव घाट में बिजली की समस्या को लेकर अवगत कराया गया। कहा कि इसके लिए 29 सितंबर से स्थानीय क्षेत्रों में किसान धरना दे रहे हैं। पांच दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कहा कि 16 अक्तूबर को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। यहीं से किसान वर्ग अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।