फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: निरंजनी अखाड़े में मेलाधिकारी ने किया भूमि पूजन, संत निवास का निर्माण आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनी अखाड़े में संत निवास और भंडार के निर्माण की शुरुआत बुधवार को हो गई। कुंभमेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े में पहुंचकर संत निवास और भंडार के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और महामंत्री महंत हरि गिरि के अलावा कई संतों ने महाकुंभ की तैयारियों के साथ ही शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति के बारे में मेलाधिकारी से जानकारी ली। अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने समय पर काम पूरा कराने और मानक-गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद दोपहर करीब दो बजे निरंजनी अखाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संतों के साथ भूमि पूजन कर भंडार के निर्माण की शुरुआत कराई। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि संत निवास और भंडार का निर्माण जल्द ही अन्य अखाड़ों में भी शुरू कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ हाल में हुई बैठक में संतों ने पिछले कुंभ की तुलना में दो गुना अधिक बजट आवंटित करने का आग्रह किया था। सीएम ने अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के अलावा अन्य संतों को भरोसा दिलाया था कि नासिक, हरिद्वार और उज्जैन की ही तरह इस महाकुंभ में भी अखाड़ों को अनुमन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही संत निवास का निर्माण कराने के साथ ही अन्य बाधाओं को भी शीघ्र दूर कराने के लिए अफसरों को कहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें