फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Junction : प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे का मेगा ब्लॉक शुरू, कई ट्रेनों का रूट बदला

Fri, 18 Oct 2024 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस वजह से अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएंगी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर रिमॉडलिंग का कार्य शुरू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के यार्ड की रीमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार से शुरू हो गया। इस दौरान पांच दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को डायवर्ट किया गया यह ट्रेन में 21 अक्टूबर तक प्रयागराज जंक्शन पर नहीं आएंगे। प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस ,बीकानेर एक्सप्रेस आदि ट्रेन आज सूबेदारगंज से ही चलाई जाएंगी।

प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस वजह से अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएंगी। इसके अलावा प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।

दरअसल महाकुंभ के दौरान ट्रेनों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे द्वारा प्रयागराज यार्ड की रिमॉडलिंग की जा रही है। इस वजह से प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली 69 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन पर 18 से 21 अक्तूबर तक आगमन-प्रस्थान नहीं होगा। वाराणसी से दोनों वंदे भारत वाया लखनऊ, कानपुर होकर संचालित होंगी। इसके अलावा आगरा-वाराणसी वंदे भारत 19 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें