मेडिकल छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, ओपीडी भी रही प्रभावित
प्रयागराज। नीट काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर शनिवार को मेडिकल के परास्नातक (पीजी) छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम को मेडिकल कॉलेज से लेकर सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर काउंसलिंग की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग की। इसके पूर्व परास्नातक छात्रों ने ओपीडी में भी अपना विरोध प्रदर्शन जताया। दावा किया कि उनके आंदोलन से ओपीडी थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई। पीजी छात्रों का कहना है कि केवल 66 फीसदी जूनियर रेजिडेंट की उपस्थिति में हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। इस वजह से चिकित्सालय में उपचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या जूनियर रेजिडेंट्स मौजूद रहे।