मीरापुर में फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के मीरापुर इलाके में फर्नीचर के गोदाम में फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मची रही। मीरापुर के हर्षवर्धन नगर की 60 फीट रोड पर फर्नीचर कारखाने में सोमवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।