सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर वंदे मातरम का सामूहिक गान किया। मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। काफी संख्या में पहुंचे स्कूली बच्चों ने भारत मां के जयकारे लगाए।