फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल का भंडाफोड़, 42 कॉपियों में मिली गड़बड़ी

Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान करछना क्षेत्र के लेहारी बसही स्थित एक इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला उजागर हुआ है। यह गड़बड़ी अलीगढ़ स्थित एक इंटर कॉलेज में कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान पकड़ में आई।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान करछना क्षेत्र के लेहारी बसही स्थित एक इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला उजागर हुआ है। यह गड़बड़ी अलीगढ़ स्थित एक इंटर कॉलेज में कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान पकड़ में आई। केंद्र के उप नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने मामले की जांच प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी है।

सचिव के अनुसार, अलीगढ़ स्थित मूल्यांकन केंद्र पर दो विषयों की कुल 286 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए भेजी गई थीं। मूल्यांकन के दौरान उप प्रधान परीक्षक और अन्य परीक्षकों ने पाया कि इनमें से 42 उत्तर पुस्तिकाओं में गंभीर अनियमितताएं हैं। कई कॉपियों के साथ संलग्न ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाओं का हस्तलेख अलग पाया गया, जबकि कुछ में उत्तर हिंदी के बजाय अंग्रेजी में लिखे गए थे।

इसके अलावा ‘अ’ और ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाओं पर दर्ज कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षरों में भी भिन्नता मिली। कई मामलों में परीक्षार्थी द्वारा हल किए गए उत्तरों को ‘अ’ उत्तर पुस्तिका में काटकर ‘ब’ उत्तर पुस्तिका में किसी अन्य हस्तलेख में लिखा गया था। इन तथ्यों से परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बोर्ड सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जिन अनुक्रमांकों की कॉपियों में गड़बड़ी मिली है, उनकी अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की भी जांच कराई जाए। फिलहाल, दो विषयों में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

अलीगढ़ के परीक्षक होंगे सम्मानित

निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए अलीगढ़ स्थित मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक रवींद्र पाल सिंह, उप प्रधान परीक्षक संदीप रूहेेला व परीक्षक देवेश गुप्ता, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और क्षेत्रपाल वर्मा को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें