Prayagraj News : आस्था देवी (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रयागराज
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा में बुधवार की रात एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के कौड़ी गांव निवासी दयाशंकर यादव ने अपनी पुत्री आस्था देवी की शादी 2019 में उतरांव के जलालपुर निवासी इंद्रजीत के साथ की थी।
आरोप है कि ससुराल के लोग आस्था को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार की रात दहेज के लिए आस्था को गला दबाकर घर में ही हत्या कर दी गई। पता चलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने पति व देवर जेठ समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।