फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवरात चोरी करके भागी, पति को प्रेमी के परिजनों ने पीटा

Fri, 24 Nov 2023 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा कस्बा के मोहल्ला कंजिया कलां निवासी एक व्यक्ति एक घर में काफी दिनों से काम करता था। बताते हैं कि घर के नौकर पर मालिक की पत्नी का दिल आ गया। घर का नगदी और सोने की अंगूठी, हार,पासबुक, कागजात आदि दोनों चोरी करके 16 नवंबर को भाग गए।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में काम करने वाले नौकर पर विवाहिता का दिल आ गया। दोनों घर में रखे जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। प्रेमी के परिजनों ने विवाहिता के पति की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रेमी सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मऊआइमा कस्बा के मोहल्ला कंजिया कलां निवासी एक व्यक्ति एक घर में काफी दिनों से काम करता था। बताते हैं कि घर के नौकर पर मालिक की पत्नी का दिल आ गया। घर का नगदी और सोने की अंगूठी, हार,पासबुक, कागजात आदि दोनों चोरी करके 16 नवंबर को भाग गए। जब पति नौकर के घर पता लगाने जा रहा था तो उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी गई। पति ने मऊआइमा थाने में नौकर शंकर, अपनी पत्नी तमन्ना, रामनरेश, सुधीर, संतोष और अन्य अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें