कोरोना वायरस के साइड इफेक्ट को लेकर रविवार को कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारियों की बैठक लूकरगंज में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान समय व्यापारी ही सबसे ज्यादा खतरनाक अवस्था में है। क्योंकि उसे नहीं पता कि उसकी दुकान में आने वाला ग्राहक किसी बीमारी से ग्रसित है या नहीं। कहा कि सरकार देश के सात करोड़ व्यापारियों के लिए राहत के कदम उठाएं। दुकान के बीमे में आग, पानी के साथ कोरोना वायर को भी जोड़ना चाहिए। 30 जून 2020 तक सभी तरह के रिर्टन और कर की पालनता को स्थगित किया जाए। इसके अलावा एक जनवरी से 30 जून तक बैंक के ब्याज को माफ करने की दिशा में जरूरी कदम सरकार को उठाने चाहिए। बैठक में महेंद्र गोयल, विभु अग्रवाल, राजकुमार जायसवाल, सौरभ गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, असित कपूर, विपिन बहल, अनु पांडेय आदि मौजूद रहे।