अगले कुछ बुंदेलखंड, सारनाथ एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन की जगह प्रयागराज रामबाग के रास्ते प्रयागराज जंक्शन पहुचेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते तमाम ट्रेनें 22 सितंबर तक बदले रास्ते से संचालित होंगी। इस वजह से उनकी लेटलतीफी भी संभव है।
इन ट्रेनों का बदला गया है रूट : प्रयागराज रामबाग के रास्ते इन ट्रेनों का होगा संचालन
11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस (ग्वालियर-बनारस) : 02 से 21 सितंबर 24 तक
11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस (बनारस-ग्वालियर ) : 03 से से 22 सितंबर 24 तक
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस : 03 से 22 सितंबर 24 तक
15160 दुर्ग-छपरा मेल सारनाथ एक्सप्रेस: 02 से 21 सितंबर तक
15181 मऊ-लोकमान्य तिलक : 07, 14, 21 सितंबर 24
15182 लोकमान्य तिलक-मऊ : 02, 09, 16 सितंबर 24
20941 बांद्रा ट- गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस : 08 सितंबर 24
20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल : 10 सितंबर 24
22433 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार : 10, 14 सितंबर 24
22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी : 09, 13 सितंबर 24
09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस : 04, 11 एवं 18 सितंबर 24
09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल : 06, 13, 20 सितंबर 24
प्रयागराज छिवकी के रास्ते इन ट्रेनों का होगा संचालन
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस : 03 सितंबर से 22 सितंबर तक
15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस : 02 सितंबर से 21 सितंबर तक