घूरपर क्विज प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं
बुधवार को पीएम श्री विद्यालय बीकर जसरा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 की मांशी निषाद प्रथम, सोनाक्षी निषाद द्वितीय, सोनम पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गौतम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसी समय बच्चों ने डस्टबिन से संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन होरीलाल दिवाकर ने किया।