फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीए मोड़ पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल वृद्ध की रविवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर है। घटना के समय कार चालक नशे में था।
विज्ञापन


शनिवार रात एक युवक तेज रफ्तार कार लेकर पहले एडीए मोड़ पर लगे विद्युत बॉक्स से टकराया, इसके बाद सड़क किनारे गुजर रहे आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार चालक सड़क किनारे नाले को पार करते हुए एक दुकान में जा घुसी।
दुर्घटना में पैदल घर जा रहे त्रिवेणी नगर निवासी मानिक चंद्र शुक्ला (75) के साथ बेटा पंकज शुक्ला, पास मोबाइल शॉप में काम करने वाला श्रेय श्रीवास्तव निवासी एडीए, नैनी गांव निवासी विनोद, संदीप गोस्वामी, अंकित और एक अन्य घायल हो गए। इनमें से मानिक चंद्र शुक्ला और ईशु की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन

रविवार भोर में मानिकचंद्र शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे अंबुज की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ नैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कार औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के सरपतहिया निवासी धीरज मिश्रा के नाम है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी थी।
पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। नैनी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि कार रोहित मिश्र चला रहा था। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कार में मिली थी शराब की खाली बोतल
नैनी। घटना के बाद कार चालक की पिटाई के साथ ही कार में तोड़फोड़ की गई थी। जब नैनी पुलिस पहुंची तो कार में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई थी। कार के आगे शीशे में पुलिस लिखा था और उसमें नंबर प्लेअ नहीं लगी हुई थी। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि चालक चौराहे से ही तेज रफ्तार में आते हुए सड़क किनारे सब्जी और फल के ठेले का धक्का मारने के साथ लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए दुकान में जा घुसा था। घटना के बाद चालक कार में ही बेहोश हो गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें