फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा आराधना शुक्ला को अवमानना नोटिस

Fri, 20 Jan 2023 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव चिकित्सा आराधना शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कितनी अवमानना कार्यवाही की गई और उनकी स्थिति क्या है।
विज्ञापन
अराधना शुक्ला, आईएएस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव चिकित्सा आराधना शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कितनी अवमानना कार्यवाही की गई और उनकी स्थिति क्या है। कोर्ट ने पूछा है कि क्यों न उन्हें अवमानना मामले में दंडित करने की कार्यवाही की जाय और मुकदमे के खर्च की वसूली उनके वेतन से क्यों न वसूला जाय। कोर्ट ने आदेश पालन का एक मौका देते हुए अनुपालन हलफनामा मांगा है और स्पष्ट किया है कि पालन नहीं किया तो दो मार्च को हाजिर हों।

कोर्ट ने याची की तदर्थ सेवा अवधि जोड़कर पेंशन आदि का भुगतान करने का आदेश दिया है। जिसका पालन न करने पर यह याचिका दायर की गई है। इससे पहले भी अवमानना याचिका पर कोर्ट ने पालन का मौका दिया था। फिर भी पालन नहीं किया गया तो कोर्ट ने कहा विपक्षी पर अवमानना का केस बनता है। यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने जौनपुर के डॉ. शिवमूर्ति सिंह की अवमानना याचिका पर दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें