फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धर्मस्थल के पास बमबाजी के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, 25 हजार का था इनाम

Mon, 21 Jul 2025 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोड़ पर धर्मस्थल के पास आठ जुलाई की रात बमबाजी की घटना के मुख्य आरोपी बान उर्फ आरडीएक्स ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। खुल्दाबाद पुलिस उसे खोजती रही और वह पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर जेल चला गया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोड़ पर धर्मस्थल के पास आठ जुलाई की रात बमबाजी की घटना के मुख्य आरोपी बान उर्फ आरडीएक्स ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। खुल्दाबाद पुलिस उसे खोजती रही और वह पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर जेल चला गया। मामले में अब तक दो ही आरोपी पकड़े जा सके हैं।

घटना वर्चस्व को लेकर अंजाम दी गई थी। पुलिस का दावा है कि मरियाडीह का बान उर्फ मिसबाहुद्दीन उर्फ आरडीएक्स घटना का मुख्य आरोपी है। बम चलाने में उसके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। उसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने कई टीमें लगाईं लेकिन वह नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले वह कोर्ट में हाजिर हो गया। इसके बाद पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर जेल चला गया।

इससे पहले घटना के दौरान रेकी करने के आरोपी उसके दो साथी जीशान निवासी करेली और अनीस अहमद निवासी धूमनगंज जेल भेजे जा चुके हैं। खुल्दाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पुराने मामले में आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें