फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : राजस्थान के सीएम भजनलाल ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- दिव्य आध्यात्मिक शक्तियों की अनुभूति

Sat, 08 Feb 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम शनिवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की पूजा आराधना की। स्नान के बाद वह राजस्थान पवेलियन पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम शनिवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की पूजा आराधना की। स्नान के बाद वह राजस्थान पवेलियन पहुंचे। यहां अपनी कैबिनेट के साथ बैठक भी की। संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम भजनलाल ने कहा कि 144 वर्षों में एक बार आने वाले पवित्र महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज में आकर वे दिव्य आध्यात्मिक शक्तियों की अनुभूति कर रहे हैं। इसके पूर्व प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें