फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता संग लगाई मौन डुबकी, हादसे पर जताया दुख

Wed, 29 Jan 2025 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाकुंभ में स्नान और पूजन की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता मिलिंद सोमन ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाकुंभ में स्नान और पूजन की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। बीती रात हुई घटना पर उन्होंने दुख भी व्यक्त किया है।

बुधवार को मिलिंद सोमन बिना सुरक्षा के मेले में घूमते नजर आए। मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के साथ तस्वीरें साझा कीं। कहा, ऐसा आध्यात्मिक स्थान और अनुभव मुझे याद दिलाता है कि अस्तित्व की विशालता में मैं कितना छोटा और महत्वहीन हूं और यहां हमारा हर पल कितना खास है। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा कि मेरा दिल भरा हुआ है, मैं कल रात की घटना से दुखी हूं और मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हर हर गंगे! हर हर महादेव!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें