फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रहे विदेशी पर्यटक, अग्नि अखाड़े महामंडेलेश्वर से की मुलाकात

Thu, 13 Feb 2025 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

विदेशी सैलानी नागा साधु ही नहीं, बल्कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन कर रहे हैं। पहले ये उनके रहस्यमय जीवन को जानने के लिए आते थे।
विज्ञापन
महाकुंभ में पहुंचे विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी सैलानी नागा साधु ही नहीं, बल्कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन कर रहे हैं। पहले ये उनके रहस्यमय जीवन को जानने के लिए आते थे। लेकिन, इस बार विदेशी सैलानी महाकुंभ की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और संपूर्ण आयोजन प्रबंधन का अध्ययन कर रहे हैं।

महाकुंभ में पहले से कहीं ज्यादा विदेशी सैलानी पहुंचे और भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखा। अग्नि अखाड़े के सचिव महामंडलेश्वर संपूर्णानंद ने बताया कि इस बार कई विदेशी पर्यटक आए हैं। उन्होंने यहां ब्रह्मचारी जीवन और गृहस्थ जीवन के अंतर को करीब से जाना और समझा। वहीं, अफ्रीका के घाना से आए जितेंद्र सिंह नेगी (उच्चायोग अफेयर्स) ने बताया कि उनके पूर्वज भारत से घाना गए थे। प्रयागराज आकर उन्हें सनातन धर्म की अद्भुत जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि हमने पहली बार गुरुजी (अग्नि अखाड़ा महामंडलेश्वर संपूर्णानंद) से मुलाकात कर सनातन धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझा। हमारे साथ 16 अन्य प्रतिनिधि भी आए, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को गहराई से जाना। एनआरआई अंकिता उपाध्याय ने कहा कि हमने महाकुंभ के बारे में जो सुना था, उससे कहीं अधिक यहां आकर देखा और महसूस किया। व्यवस्थाओं की सुगमता और संगम की आध्यात्मिक ऊर्जा ने हमें नई अनुभूति दी है। प्रशासन के अनुसार महाकुंभ-2025 में अब तक 50 से अधिक देशों के सैलानी आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें