फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाने की शुरुआत, तीन दिन में होगी तैयार

Sun, 08 Dec 2024 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता का संदेश देती विश्व की सबसे बड़ी रंगोली की शनिवार को शहर के यमुना क्रिश्चियन इंटर काॅलेज में शुरुआत की गई। 55 हजार वर्ग फुट वाली यह रंगोली प्राकृतिक रंगों और फूलों से तीन दिन में तैयार होगी। 
विज्ञापन
विशाल रंगोली बनाने की चल रही है तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता का संदेश देती विश्व की सबसे बड़ी रंगोली की शनिवार को शहर के यमुना क्रिश्चियन इंटर काॅलेज में शुरुआत की गई। 55 हजार वर्ग फुट वाली यह रंगोली प्राकृतिक रंगों और फूलों से तीन दिन में तैयार होगी। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसे इंदौर से आईं कलाकार स्थानीय महिलाओं संग मैट पर बना रही हैं।

यह रंगोली नगर निगम की ओर से बनवाई जा रही है। इसमें महाकुंभ की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता का संदेश दिखेगा। दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी रंगोली होगी। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज भी कराएंगे। इस खास रंगोली के लिए इंदाैर से 15 महिला कलाकारों की टीम बुलाई गई है।

टीम में शहर की महिलाएं भी सहभागी हैं। रंगोली बनाने के लिए प्राकृतिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। शनिवार से चालू रंगोली बनाने का काम सोमवार तक पूरा हो सकेगा। इंदाैर की टीम का नेतृत्व कर रहीं शिखा शर्मा के मुताबिक, रंगोली में महाकुंभ की संस्कृति, अध्यात्म के साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। रंगोली को विशेष प्रकार के मैट पर तैयार किया जा रहा है, ताकि गंदगी न फैले। उपयोग में लाए गए फूल और रंगों से प्राकृतिक खाद तैयार की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें