फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महाकुंभ जैसी ही रहेगी माघ मेला की तैयारी, डीआरएम लखनऊ ने किया दौरा

Thu, 08 Oct 2026 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आगामी माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रेलवे प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रयाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम लखनऊ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रेलवे प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ जैसी ही तैयारी माघ मेला के लिए करने की बात कही।

निरीक्षण की शुरुआत करते हुए डीआरएम ने प्रयागराज संगम स्टेशन पर पे एंड यूज़ शौचालय, किचन, कैंटीन, प्रतीक्षालय और प्रवेश-निकास द्वारों का मुआयना किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन, लोको पायलट रनिंग रूम, ट्रेन कोच क्लीनिंग व्यवस्था तथा कोच केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया।

प्रयाग जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन मैनेजर संजय कुमार को प्रतीक्षालयों में आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और शौचालयों की नियमित व समुचित सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया।

फाफामऊ जंक्शन पर डीआरएम ने सामान्य प्रतीक्षालय के साथ-साथ वातानुकूलित प्रतीक्षालय, शौचालय और फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने अफसरों के साथ बैठक भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि माघ मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। स्टेशनों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, खानपान, प्रवेश-निकास और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें