फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : मौनी अमावस्या स्नान, पुष्प वर्षा ट्विटर पर दिन भर हुआ ट्रेंड

Sat, 21 Jan 2023 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौनी अमावस्या पर संगम में लगी आस्था एवं अध्यात्म की डुबकी का शोर सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी। स्नान एवं श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा के वीडियो को ट्विटर पर 14 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।
विज्ञापन
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर संगम में लगी आस्था एवं अध्यात्म की डुबकी का शोर सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी। स्नान एवं श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा के वीडियो को ट्विटर पर 14 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। 19 हजार से अधिक ने इसे लाइक एवं शेयर किया। प्रशासन का दावा है। ट्विटर पर यह टॉप ट्रेंड हुआ। मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन का दावा है कि दो करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।

ट्विटर हैंडल ''''''''हैश मौनी-अमावस्या-पुष्पवर्षा'''''''' पर इसके वीडियो एवं फोटोग्राफ्स शेयर किए गए, जो देर रात तक ट्रेंड होते रहे। यह हैशटैग 14 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा। अफसरों के अनुसार ट्विटर पर 14 हजार से अधिक लोगों ने मौनी अमावस्या पर किए गए इंतजाम, प्रबंधन एवं संतों- श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा को सराहा। वहीं 19 हजार से अधिक ने इसे लाइक एवं रीट्वीट किया है।

माघ मेला फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 19 तक करें आवेदन

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से माघ मेला फोटोग्राफी प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। 10 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ्स को प्रमाणपत्र एवं 10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। प्राधिकरण कार्यालय में इनका प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 19 फरवरी तक फोटोग्राफ्स भेजे जा सकते हैं। फोटोग्राफ्स माघ मेला 2023 के होने चाहिए। फोटोग्राफ्स ई-मेल आईडी maghmelapmp@gmail.com पर भेजे जाने हैं। मेल पर इसके साथ मोबाइल नंबर, पता और फोटो आईडी भी भेजनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें